मौसम ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

‘कामयाबी जहर बन गई, जिंदगी नरक बन गई’, कंगना रनौत के लिए श्राप जैसा था 2016, बोलीं-‘अच्छा हुआ हम 2026 में हैं’

On: January 17, 2026 11:03 AM
Follow Us:
---Advertisement---

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर 2016 के थ्रोबैक ट्रेंड को फॉलो करते हुए उस साल को श्राप बताया. वो कहती हैं कि वो साल उनकी मुश्किलों भरा था. एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन संग लड़ाई की तरफ भी हिंट दिया. वो कहती हैं कि शुक्र है कि अब हम लोग 2026 में हैं, 2016 में नहीं.

नई दिल्ली.  सोशल मीडिया पर कोई ट्रेंड चले और कंगना रनौत उस पर अपनी बेबाक राय न रखें, ऐसा शायद ही कभी होता है. ताजा ट्रेंड को फॉलो करते हुए एक्ट्रेस ने एक बार फिर साल 2016 की उन कड़वी यादों को याद किया है, जिसने उनके निजी और प्रोफेशनल जीवन को गहराई से प्रभावित किया था. कंगना ने उस दौर को याद करते हुए कहा कि अगर उन्हें तब यह अंदाजा होता कि वक्त के साथ सब कुछ बदल जाएगा, तो शायद वह खुद को इतना टूटने नहीं देतीं.

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम ट्रेंड फॉलो करते हुए 2016 से कई फोटोज शेयर की हैं जिसमें उन्होंने 2016 से जुड़े अनुभवों पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वह साल उनके करियर के लिए किसी शाप से कम नहीं था. कानूनी विवादों में उलझने से लेकर मीडिया ट्रायल का सामना करने तक, वह लगातार सुर्खियों में बनी रहीं.

2016 को कंगना रनौत ने बताया श्राप

कंगना रनौत अपनी फोटोज के साथ लिखती हैं, ‘अचानक सबको 2016 की याद क्यों आ रही है? मेरे करियर की रफ्तार तो शुरू से आखिर तक बढ़ती ही गई. ‘क्वीन’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद मैं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री बन चुकी थी, लेकिन जनवरी 2016 में मेरे एक सहकर्मी ने मुझे एक विवादित कानूनी नोटिस भेजा, जिसने पूरी इंडस्ट्री को हिला दिया और दो हिस्सों में बांट दिया’.

उन्होंने आगे लिखा, ‘कामयाबी जहर बन गई और जिंदगी किसी नरक से कम नहीं रही. लोग गुटों में बंट गए, कानूनी लड़ाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. अगर दस साल पहले मुझे पता होता कि 2026 में मैं हर खाने में कार्बोहाइड्रेट खा रही होंगी, खुलकर हंस रही होंगी और 2016 का सारा ड्रामा पूरी तरह बेमानी हो जाएगा, तो शायद मैं तब इतनी दुखी नहीं होती. शुक्र है कि अब 2016 नहीं, 2026 है.’

गौरतलब है कि साल 2016 कंगना के लिए बेहद विवादित रहा था. इसी साल उन्होंने अपने और ऋतिक रोशन के रिश्ते को लेकर खुलासे किए थे और एक बड़े फिल्म निर्माता के बेटे पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था. कंगना ने ऋतिक रोशन को अपना पागल एक्स तक बता डाला था. इसके बाद ऋतिक की ओर से अभिनेत्री को कानूनी नोटिस भेजा गया और सार्वजनिक माफी की मांग की गई.

मामला यहीं नहीं रुका, बल्कि समय के साथ कानूनी लड़ाई और भी उलझती चली गई. कंगना ने ऋतिक और उनके पिता पर जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए थे, हालांकि वक्त के साथ यह विवाद धीरे-धीरे ठंडा पड़ गया.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment